सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों के चिराग बुझा दिए। रोहतक से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे युवकों की काली स्कॉर्पियो (HR-98 B-9988) घडवाल-भावड़ रोड पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों और घायलों की पहचान
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रोहतक जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले गोलू (गांव घुसकानी), अंकुश, दीपक और साहिल (तीनों निवासी गांव खिडवाली) के रूप में हुई है। इन सभी की उम्र 25 से 28 वर्ष के बीच थी। हादसे में घायल अंकित और सागर की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वे खानपुर स्थित पीजीआई (PGI) में उपचाराधीन हैं। वहीं, मोहित नामक युवक इस हादसे में चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया है।
गांवों में छाया मातम
हादसे की खबर मिलते ही गांव खिडवाली और घुसकानी में सन्नाटा पसर गया। बताया जा रहा है कि मृतक गोलू शादीशुदा था, जबकि अन्य तीन दोस्त अभी अविवाहित थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर वाहन की तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण मानी जा रही है।

दिन-दिहाड़े वारदात, शाम तक गिरफ्तारी! लुधियाना पुलिस की घेराबंदी में फंसे काकोवाल रोड के लुटेरे
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के ‘हरि बॉक्सर’ ने पाक डॉन शहजाद भट्टी को दी सरेआम धमकी; हथियार लहराते हुए बोला “सिर धड़ से जुदा कर देंगे”
तीन दिन से लापता भाजपा नेता अनिल मंगला का शव भाखड़ा नहर से बरामद, सुराग तलाश रही पुलिस
“दलितों का अपमान नहीं सहेगा पंजाब”- मंत्री हरभजन सिंह के पक्ष में उतरी पूरी ‘आप’, कांग्रेस को घेरा