Jamun Recipes: गर्मियों में जामुन से बनाई गई रेसिपीज को ट्राई करें, जो स्वादिष्ट और सेहत से हैं भरपूर।
Jamun Plum के फायदे और रेसिपी: गर्मियों में आने वाले जामुन का स्वाद सेहत के लिए अच्छा होता है और टेस्ट बड को बढ़ाता है। आपको बता दें कि जामुन ही नहीं, जामुन के बीज भी सेहत के लिए अच्छे हैं। जामुन में विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स होते हैं। आयुर्वेद में जामुन और बीज दोनों लाभदायक हैं। जामुन में एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है।जो डायबिटीज के खतरे को कम करता है। हमने आपको बताया है अगर आप भी जामुन को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं। तो चलिए जल्दी जानते हैं जामुन से बनने वाली स्वादिष्ट और पोषक तत्वों वाली रेसिपी।
जामुन से बनने वाली रेसिपीज
1. क्विनोआ जामुन-
यदि आप कुछ कम कैलोरी वाले भोजन चाहते हैं, तो क्विनोआ आपके आहार में शामिल कर सकते हैं। लेकिन क्विनोआ, जामुन, टमाटर, हरी प्याज और खीरे को इसमें मिलाकर एक स्वस्थ सलाद बना सकते हैं।
2. जामुन पाउडर और दूध-
एक चम्मच जामुन के बीज के पाउडर को सुबह नाश्ते में एक गिलास दूध में मिलाकर पी सकते हैं। इससे ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इसे सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है.
3. जामुन सलाद-
सलाद को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस सलाद में प्रोटीन और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी हो सकते हैं।

ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव
अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा
5 मिनट की टैपिंग थेरेपी से कम होगा तनाव? जानें EFT तकनीक कैसे सुधार सकती है मूड और मानसिक शांति
सर्दियों में चेहरे पर कौन सा तेल लगाना सही? नारियल से रोजहिप ऑयल तक, जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय