KКК14
‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का बड़ा फिनाले सिर्फ एक कदम दूर है। शो के फिनाले में जगह बनाने के लिए प्रत्येक कलाकार को खतरनाक स्टंट करना पड़ा। 22 सितंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में ये खतरों के खिलाड़ी जी जान लगाकर स्टंट करते दिखे, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद निम्रत कौर आहलूवालिया और नियति फतनानी फाइनलिस्ट के फेहरिस्त में शामिल नहीं हो सके, और दोनों का सफर “खतरों के खिलाड़ी 14” खत्म हो गया।
रविवार के पिछले एपिसोड में शालीन भनोट और करण वीर मेहरा को छोड़कर बाकी सभी प्रतिभागियों ने फाइनल टास्क में भाग लिया। गश्मीर ने नियति फतनानी को पहले टास्क में हराकर शो से बाहर कर दिया। अभिषेक कुमार, सुमोना चक्रवर्ती, कृष्णा श्रॉफ और निम्रत कौर आहलूवालिया ने दूसरे स्टंट में भाग लिया।
सुमोना को निम्रत ने शो से निकाला
अभिषेक कुमार ने टास्क जीतकर फिनाले में अपना स्थान बनाया। निम्रत और कृष्णा ने इस टास्क के लिए सुमोना को शो से बाहर कर दिया। कृष्णा श्रॉफ ने निम्रत कौर अहलूवालिया को खतरों के खिलाड़ी 14 के अंतिम फाइनलिस्ट के मुकाबले में हारकर शो से बाहर हो गए।
बता दें कि KКК14 के इस सीजन में करण वीर मेहरा पहले फाइनलिस्ट थे। इसके बाद शालीन भनोट का नाम लिस्ट में आया। 15 सितंबर को शो के फिनाले की शूटिंग समाप्त हो गई। फाइनल एपिसोड में आलिया भट्ट और वेदांग रैना अपनी फिल्म जिगरा का प्रमोशन करेंगे।

चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, कोर्ट बोला- ’25 मौके दिए, कानून सबके लिए बराबर है’
“क्या गीतिका निर्दोष है?”: कोंकणा सेन शर्मा की साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘अक्यूज्ड’ 27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
राजपाल यादव ने किया कोर्ट में सरेंडर, चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल पहुंचे अभिनेता
KBC 17: “केबीसी” का अगला सीजन कब होगा शुरू? अमिताभ बच्चन ने बड़ा अपडेट पोस्ट किया