सामग्री :
भिंडी 250 ग्राम
दही दो कप
बेसन एक टेबलस्पून
तेल तलने के लिए
हरी मिर्च एक बारीक कटी हुई
भुना हुआ जीरा पाउडर एक टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर आधा टीस्पून
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया
विधि :
सबसे पहले भिंडी को धोकर अच्छे से सुखा लें।
अब पतले-पतले टुकड़ों में काट लें।
इसके बाद एक पैन में तेल गरम करें।
चाहें तो भिंडी पर हल्का बेसन और नमक छिड़ककर मिक्स करें।
फिर मीडियम आंच पर कुरकुरी होने तक फ्राई करें।
अब एक बाउल में दही को फेंट लें।
इसमें नमक, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डालें।
अब दही में फ्राई की हुई भिंडी डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें।
ऊपर से हरा धनिया डालें।
इसे ठंडा करके रोटी, पराठा या पुलाव के साथ सर्व कर सकते हैं।

Maruti Suzuki Victoris का नया Aurum Edition पेश, एक साल पूरे होने पर कंपनी का तोहफा
Jio vs Starlink: भारत में कैसे काम करेगा सैटेलाइट इंटरनेट? जानें पहाड़ों से लेकर गांवों तक कैसे पहुंचेगा नेटवर्क
ईरान ने समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल्स को बनाया निशाना तो क्या ठप हो जाएगा UPI और WhatsApp?
सहजन के पत्तों से बनाएं हेल्दी और टेस्टी कढ़ी-पकौड़ा, जानें आसान रेसिपी