पंजाबराज्य

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 20 IAS अफसरों की बदली जिम्मेदारी

मोहाली.

पंजाब सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं, जिनमें छह उपायुक्त (डीसी) भी शामिल हैं. एक एजेंसी के मुताबिक मंगलवार रात जारी एक आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी और मोहाली की डीसी कोमल मित्तल को रूपनगर का डीसी नियुक्त किया गया है.

उनकी जगह आदित्य डचलवाल को मोहाली का प्रभार सौंपा गया है. आदेश में बताया गया है कि पटियाला के डीसी हिमांशु अग्रवाल को लुधियाना का डीसी बनाया गया है. उनकी जगह हिमांशु जैन को पटियाला का डीसी नियुक्त किया गया है. आईएएस अधिकारी अभिजीत कपलीश को बरनाला का डीसी नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें बरनाला नगर निगम के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

निर्मल ओसेपाचन को तरनतारन का बनाया गया डीसी
आईएएस अधिकारी निर्मल ओसेपाचन को तरनतारन का डीसी तैनात किया गया है. राहुल गुप्ता को परिवहन विभाग में विशेष सचिव का प्रभार दिया गया है, जबकि आईएएस अधिकारी राहुल की सेवाएं सहकारिता विभाग को सौंप दी गई हैं. अनुपम कालर को रक्षा सेवा कल्याण विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है और हरप्रीत सिंह को खेल एवं युवा सेवा विभाग के निदेशक का प्रभार दिया गया है.

मनीषा राणा को सूचना प्रौद्योगिकी संवर्धन (प्रमोशन ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) का निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि कंचन को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) बनाया गया है. दव्यु गोयल को ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में अतिरिक्त सचिव तैनात किया गया है, जबकि पल्लवी मिश्रा को अमृतसर का अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) नियुक्त किया गया है.

Related Articles

Back to top button