Jawahar Singh Bedham
गृह, गौपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री Jawahar Singh Bedham ने गुरूवार को भरतपुर स्टेडियम नगर में श्री सुरेश चंद अग्रवाल के घर पहुंचकर गत दिनों पट्टियां गिरने से श्रीमती रीना की दु:खांतिका में हुई मृत्यु पर शोक जताते हुए हरसम्भव मदद देने का भरोसा दिया।
गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढ़म ने कहा कि दुःख की इस घडी में राज्य सरकार आपके परिवार के साथ है, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा स्वयं इस घटना पर खेद जताने के साथ घायलों को बेहतर उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए नियमानुसार सहायता के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। उन्होंने घटनाक्रम के बारे में पूरी जानकारी लेकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया तथा जिला प्रशासन को विभिन्न योजनाओं में पात्रता के आधार पर त्वरित लाभ प्रदान करने के निर्देश प्रदान किये।
गृह राज्यमंत्री ने श्री सुरेश चंद के स्वरोजगार के लिए भी राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में पात्रता के आधार पर आवेदन तैयार कराकर शीघ्र लाभ प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिवार को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं अन्य विभागीय योजनाओं में भी तुरन्त लाभ प्रदान दिलवाया जाना सुनिश्चित करें। घटना में मृत श्रीमति रीना के पति ने बताया कि कक्षा 4 में अध्ययनरत देव घटना के दिवस विद्यालय की पोशाक बरसात में भीग जाने के कारण विद्यालय नहीं जा पाया था। प्रातः यह घटना घटित हुई जिसमें आसपास के नागरिकों एवं जिला प्रशासन की त्वरित सहायता से मलबे से निकाल सके। घायल बेटी को लेकर अस्पताल पहुॅचे जहां से जयपुर के लिये रैफर किया गया। जयपुर के अस्पताल मे राज्य सरकार के निर्देश पर चिकित्सा की समुचित व्यवस्थाऐं कर बेहतर ईलाज किया जा रहा है।
source: http://dipr.rajasthan.gov.in

त्योहार से पहले छापेमारी, मां पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स से कार्बाइड गन और विस्फोटक बरामद
इंदौर-राघौगढ़ राजमार्ग पर 19 अंडरपास तैयार होने की राह में तेजी, डेढ़ महीने में पूरा होगा काम
दिल्ली में अगले 9 दिनों तक जहरीली हवा का अलर्ट, खराब AQI से बढ़ी चिंता
ग्वालियर में अवैध पटाखों पर पुलिस की कार्रवाई, विस्फोटक सामग्री के साथ दो आरोपी पकड़े