ट्रेंडिंग

MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित, 9 दिसंबर से शुरू होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस आरक्षक (जनरल ड्यूटी) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 की संशोधित तारीख घोषित कर दी है. मंडल के नोटिस और नए कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा अब 9 दिसंबर 2026 से आयोजित की जाएगी. पहले यह लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होने थी, लेकिन पुलिस विभाग की एक दूसरी परीक्षा के आयोजन, उम्मीदवारों की सुविधा और हितों को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया था.

हर पोस्ट के लिए 100 कैंडिडेट करेंगे कंंपीट
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य पुलिस डिपार्टमेंट में कुल 7,500 कांस्टेबल के खाली पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें से 6,800 पोस्ट कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (स्पेशल आर्म्ड फोर्स को छोड़कर) के लिए है, जबकि 700 पोस्ट स्पेशल आर्म्ड फोर्स के लिए है. वहीं इन पोस्ट के लिए पूरे राज्य से करीब 7.5 लाख कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है. इसका मतलब है कि हर वैकेंसी के लिए एवरेज 100 कैंडिडेट्स मुकाबला करेंगे.

परीक्षा का पैटर्न और नॉर्मलाइजेशन  प्रक्रिया
एमपी पुलिस की यह लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में 2 घंटे की होगी. इसमें कुल 100 एमसीक्यू वाले सवाल पूछे जाएंगे, 100 नंबरों के होंगे. वहीं हर एक सवाल के लिए एक नंबर मिलेगा और कोई नेगेटिव मार्किंग इस परीक्षा में नहीं रखी गई है. सब पेपर में सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि और विज्ञान एवं सरल अंकगणित से प्रश्न शामिल होंगे. अगर परीक्षा एक से ज्यादा शिफ्ट में होती है, तो शिफ्टों के स्तर में अंतर के कारण अंकों में संतुलन लाने के लिए नॉर्मलाइजेशन लागू किया जाएगा. वहीं लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.

पोस्टिंग और वेरिफिकेशन से जुड़े नियम
भर्ती नियमों के तहत चयनित आरक्षकों को उनके गृह जिले में पोस्टिंग नहीं दी जाएगी. आवेदन के समय उम्मीदवारों को प्रदेश के 55 जिलों में से अपनी पसंद की यूनिट चुनने का ऑप्शन दिया गया था और नियुक्ति के साथ ट्रांसफर के लिए संबंधित यूनिट में कम से कम 5 साल सेवा करना अनिवार्य होगा. चयनित उम्मीदवारों की तैनाती भोपाल, इंदौर और जबलपुर की शासकीय रेल पुलिस में भी की जाएगी. वहीं इस भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी अनिवार्य रहेगा.

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले MPESB की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
    अब होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें.
    इसके बाद एमपी पुलिस जीडी कांस्टेबल 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
    अब अपना 13 अंकों का एप्लीकेशन नंबर और दूसरी डिटेल डालें.
    इसके बाद सबमिट करने पर स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
    एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

 

Related Articles

Back to top button