चंडीगढ़.
गर्मियों के मौसम में बढ़ती बिजली खपत को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर की एयर-कंडीशंड इमारतों के लिए ए.सी. का आदर्श तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस निर्धारित करने संबंधी एडवाइजरी जारी की है। यह कदम ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
ये दिशा-निर्देश ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के मानकों के अनुसार जारी किए गए हैं। विभाग के मुताबिक ए.सी. का तापमान हर एक डिग्री बढ़ाने से करीब 6 फीसदी बिजली की बचत की जा सकती है। इसी तरह ए.सी. को 20-21 डिग्री की बजाय 24-25 डिग्री पर चलाने से लगभग 24 फीसदी ऊर्जा बचाई जा सकती है।
प्रशासन ने सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, कॉलेजों, होटलों, मॉल और अन्य व्यावसायिक इमारतों को इन निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। अधिकारियों को आरामदायक माहौल बनाए रखते हुए इन नियमों को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि अस्पतालों, ऑपरेशन थिएटर और डेटा सेंटर जैसी जगहों को इस नियम से छूट दी गई है। प्रशासन का कहना है कि इस फैसले से बिजली की मांग कम होगी और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।

IPS की कार्रवाई के बाद शराब का ‘खेल’: मौके पर 50 लीटर बरामद, थाने पहुंचते-पहुंचते 5 लीटर कम! भोपाल में मचा हड़कंप
दर्दनाक हादसा: पति की मौत के सदमे में गर्भवती महिला ने बेटे संग दी जान, बेटी भागकर बची
डिजिटल सुविधाओं से परिवहन सेवाओं में आई सुगमता, आवेदकों को घर बैठे मिल रही ऑनलाइन सेवाएं
डबरी पारा तालाब का होगा कायाकल्प, किनारों पर पाथवे, बेंच और घाट बनेंगे