बाबा साहेब के अस्थिकलश का स्थानांतरण नहीं
लखनऊ
बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अस्थिकलश को कहीं स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। यह जानकारी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा के महामंत्री अमरनाथ प्रजापति ने दी।
इस संबंध में मीडिया में जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए अमरनाथ प्रजापति ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि लखनऊ में विधानसभा मार्ग स्थित आंबेडकर महासभा में माई साहेब डॉ. सविता आंबेडकर द्वारा स्थापित इस अस्थिकलश को कहीं अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। महासभा परिसर में स्थापित बाबा साहेब का अस्थिकलश यथावत रहेगा।

बिहार में 500 और 100 रुपये के नकली नोटों की बड़ी खेप का खुलासा, नेपाल कनेक्शन आया सामने
उत्तर प्रदेश में PET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 60 जिलों में स्कूल बंद, AI से होगी निगरानी
MP में सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा DA, जनवरी से मिलेगा बढ़ी हुई सैलरी का लाभ
CM योगी बोले- निवेश, इनोवेशन और इंडस्ट्री का केंद्र बन रहा यूपी, एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़े कदम