नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रनवे एवं एप्रन पर जलभराव नहीं, पार्किंग क्षेत्र में समस्या शीघ्र दूर की गई: सीईओ यीडा
गौतमबुद्धनगर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर क्षेत्र में हुई वर्षा के कारण उत्पन्न समस्या के संबंध में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि एयरपोर्ट के रनवे अथवा एप्रन क्षेत्र में किसी प्रकार का जलभराव नहीं हुआ। एयरपोर्ट के संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था सुचारु रही।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि अत्यधिक वर्षा के कारण एयरपोर्ट के पार्किंग क्षेत्र में कुछ समय के लिए हल्का जलभराव हुआ था, जिसे संबंधित टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए शीघ्र साफ कर दिया गया। भारी यातायात के दौरान भी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी गई तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की आधारभूत संरचना, रनवे एवं एप्रन क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं और वर्षा के दौरान जल निकासी तथा यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यीडा प्रशासन द्वारा वर्षा की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा यात्रियों एवं आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

हरदीप पुरी की उम्मीदवारी पर सियासी संग्राम तेज, कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन
चीता शावक के शिकार मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने 25 संदिग्धों को पकड़ा; हथियार भी जब्त
प्रधानमंत्री ने बस्तर के कलाकारों से की आत्मीय बातचीत
आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार हुआ जनजातीय स्वाभिमान का भव्य स्मारक