थाना दुगरी की पुलिस दुगरी फेस-1 में एडवोकेट सुखमीत भाटिया पर गोली मारने के मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। इंस्पैक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि घायल एडवोकेट ने अभी तक बयान नहीं दिया है क्योंकि उन्हें डाक्टरों ने बताया है कि वे बयान देने के लिए अच्छी तरह से फिट नहीं हैं. हालांकि, पुलिस अपनी तरफ से आरोपियों की तलाश कर रही है। सूत्रों ने बताया कि इसके लिए पुलिस ने इलाके में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली हैं, जिसमें कई सुराग मिले हैं जिनके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस जल्द ही मामला दर्ज कर आगे बढ़ेगी।
गौरतलब है कि एडवोकेट सुखमीत भाटिया अपने भांजे के साथ दुगरी फेस-1 की मार्कीट में जा रहे थे जब पीछे से आ रही कार में सवार लोगों ने उन पर चार गोलियां चलाईं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया क्योंकि उन्हें दो गोली लगी थीं।

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत