Punjab की Maan सरकार शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
Punjab News: प्रदेश की मान सरकार शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। पंजाब सरकार ने 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस को शुरू किया है ताकि शिक्षा का व्यापक विकास हो और लोगों में सरकारी शिक्षा पर विश्वास बहाल किया जा सके। आज स्कूल ऑफ एमिनेंस प्राइवेट स्कूलों को न सिर्फ टक्कर दे रहे हैं बल्कि प्राइवेट स्कूल छोड़ कर बच्चे सरकारी स्कूलों में एडमिशन ले रहे हैं।
आपको बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष में 10 हजार विद्यार्थियों ने निजी स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई शुरू की है। जबकि 2 लाख विद्यार्थी स्कूल ऑफ एमिनेंस के लिए इनरोल हुए। स्कूल ऑफ एमिनेंस ने शिक्षा क्रांति ने पंजाब में एक और मील का पत्थर हासिल किया है।
2 लाख बच्चों ने एडमिशन लिया
पहली बार स्कूल ऑफ एमिनेंस में 82 हजार बच्चे इनरोल हुए थे। अब यह दो लाख से अधिक हो गए है। वहीं, पंजाब के सभी 23 जिलों में एमिनेंस स्कूल खुल चुके हैं।
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने कहा कि राज्य सरकार इन स्कूलों का निर्माण करके विद्यार्थियों (Students) को जीवन में ऊंची मंजिलें हासिल करने के सपनों को उड़ान दे रही है। खास करके गरीब और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों की मानक शिक्षा तक पहुंच बना रही है।

कायस्थ पंचायत की चित्रगुप्त पूजा कल 1नबंवर को …..
कार्यवाहियों के डर से निशाना बनाने की जुगत में लगे कई कर्मचारी और चिकित्सक
पश्चिमी बायपास प्रोजेक्ट में खर्च होगा 328 करोड़ लीटर पानी, सूख सकते हैं कुएं और बोरिंग
सीएम मोहन यादव स्थापना दिवस पर करेंगे मेधावी छात्रों को सम्मानित, मिलेगा ₹1 लाख का पुरस्कार