Punjab News: सरकार की यह योजना, पंजाब में महिलाओं की सुरक्षा को दे रही है, त्वरित सहायता
Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार पूरी तरह से महिलाओं को लेकर सजग है। पंजाब सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला हेल्पलाइन 181 योजना शुरू की गई है, जो राज्य की गरीब महिलाओं को तत्काल और आवश्यक सहायता प्रदान करती है। महिला हेल्पलाइन 181 प्रदेश की महिलाओं के लिए वरदान बन गई है।
पंजाब सरकार के मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि महिला हेल्पलाइन 181 योजना राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को 24 घंटे तत्काल और आपातकालीन सहायता प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार का एक उत्कृष्ट कार्यक्रम है। पीड़ित महिला सहायता के लिए हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर सकती है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि जरूरतमंद महिलाओं ने महिला हेल्पलाइन पर प्रतिदिन लगभग 150 कॉल किए हैं। हर महीने चार से पांच हजार जरूरतमंद महिलाओं को हेल्पलाइन से आवश्यक सहायता दी जाती है। इस हेल्पलाइन पर पंजाब के किसी भी हिस्से से कोई भी जरूरतमंद महिला जो हिंसा या अन्याय का सामना कर रही है, कॉल करके सहायता मांग सकती है। पंजाब में वन-स्टॉप सेंटरों और विभाग के अधीन संचालित कार्यालयों द्वारा महिला को तत्काल सहायता प्रदान की जाती है।
For more news: Punjab

बकाया भुगतान नहीं करने पर सरकारी दफ्तर में कुर्की, मचा हड़कंप
रायपुर: यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर पर किया गया प्रदर्शन
राजस्थान विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कल
योगी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी तेज, अप्रैल में फैसला