RATAN TATA BIRTHDAY: 86 वर्षीय रतन टाटा ने इन अधिग्रहणों के जरिए भारत की साख को दुनिया भर में बढ़ाया

RATAN TATA BIRTHDAY

RATAN TATA BIRTHDAY 2023: भारतीय कारोबारियों की बात आते ही टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का नाम सामने आता है। रतन टाटा ने अपने करियर में कई निर्णय लिए, जिससे टाटा ग्रुप ने अपना विस्तार किया और दुनिया भर में एक विकसित भारत की छवि बनाई। आज टाटा ग्रुप स्टील से लेकर विमान सेवा तक कारोबार करता है। इस लेख में टाटा ग्रुप के बड़े अधिग्रहण का विश्लेषण किया जाएगा।

2000 में, टेटली टाटा ग्रुप ने टाटा टी को खरीद लिया। रतन टाटा की अध्यक्षता में ये अधिग्रहण बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके बाद टाटा ग्रुप ने तेजी से विश्वव्यापी होना शुरू किया। टाटा टी का मूल्य 114 मिलियन डॉलर था, जबकि टेटली 450 मिलियन डॉलर की कंपनी थी।

2007 में, ब्रिटिश कंपनी कोरस स्टील को टाटा स्टील ने खरीद लिया था। इस समय, कोरस स्टील का मूल्य लगभग बारह अरब डॉलर था। इस समझौते के बाद भारत की टाटा स्टील विश्व की सबसे बड़ी स्टील कंपनी बन गई।

2008 में, JLR टाटा मोटर्स ने एक और ब्रिटिश कंपनी JLR खरीद ली, जिसका मूल्य 2.3 अरब डॉलर था। इसने टाटा मोटर्स को लक्जरी कार मार्केट में सेगमेंट में प्रमुख बनाया।

2022 में एयर इंडिया को टाटा ग्रुप ने 18,000 करोड़ रुपये में खरीद लिया था। एयरलाइन को खरीदने के बाद, टाटा ग्रुप इसे फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है। एयर इंडिया ने भी 470 नए प्लेन का ऑर्डर दिया है, जो एयरलाइन को मिलने लगे हैं।

रतन टाटा ने विदेशी कंपनियों के अधिग्रहण को लेकर कही ये बातें काफी मशहूर हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि किसी भी निर्णय लेने के बाद मैं सही साबित करता हूं। शायद उनकी नवीन विचारधारा ने आज टाटा ग्रुप को विश्वव्यापी कंपनियों में बदल दिया है।

https://citizensdaily.in/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61553411553769

Exit mobile version