RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा, 2023 के तहत सोमवार को ऐच्छिक विषय एबीएसटी, बॉटनी, ड्राइंग एंड पेंटिंग विषय की परीक्षा का आयोजन अजमेर एवं जयपुर जिला मुख्यालय पर किया गया।
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि एबीएसटी, बॉटनी, ड्रांइग एंड पेंटिंग विषयों की परीक्षा के लिए क्रमशः 6475, 6188 एवं 1581 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे।
इनमें से प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित प्रश्न पत्र- प्रथम की परीक्षा में क्रमशः 2084, 2098, 680 अभ्यर्थी एवं दोपहर 2ः30 से 5ः30 बजे तक आयोजित प्रश्न पत्र- द्वितीय की परीक्षा में क्रमशः 2077, 2087, 685 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए।
source: https://dipr.rajasthan.gov.in

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत