कांग्रेस छोड़कर अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल हुए। लवली ने बीजेपी में शामिल होने के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस छोड़ने की वजह भी बताई।
शनिवार को दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी इस दौरान उपस्थित थे। अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान, उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का कारण भी बताया।
लवली ने कहा, “हमें बीजेपी के बैनर तले और पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का अवसर मिला है। मुझे पूरा भरोसा है और मुझे कोई संशय नहीं है कि बीजेपी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी का झंडा आने वाले दिनों में दिल्ली में भी दिखाई देगा।
इस दौरान हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हमें इनकी क्षमता और उनके योगदान का ज्ञान है। मैं यह आश्वस्त करता हूं कि आपकी सेवा का इस्तेमाल किया जाएगा और उसका प्रभावी रूप से इस्तेमाल किया जाएगा. आप जैसे नेताओं की हमारी पार्टी को जरूरत है। मैं आपको हमारे परिवार में स्वागत करता हूँ।:”

दीपावली पर राजस्थान में पटाखों के लिए तय हुई टाइमिंग, ऑनलाइन बिक्री पर भी बैन
संपत्ति विवाद में नया मोड़, पद्मावती राजे की बेटी प्रतिमा राणा के बयान आज
श्रद्धा का कथित तरीका आया सामने, अमीर युवकों को बनाती थी निशाना
हर मंडी और श्रमिक अड्डे पर खुलेंगे अन्नपूर्णा भोजनालय, किसानों-श्रमिकों को सस्ते में मिलेगा भरपेट भोजन : सीएम योगी