मुंबई
बिजनेस डेस्कः एशियाई बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (10 अप्रैल) को मजबूती के साथ शुरुआत की। बैंकिंग और इंडेक्स हैवीवेट शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार को अच्छा सपोर्ट मिला, हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है।
30 शेयरों वाला BSE Sensex बढ़त के साथ 77,198 अंक पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 76,631 अंक पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने के समय सेंसेक्स 785.40 अंक यानी 1.02% की तेजी के साथ 77,417.05 पर कारोबार कर रहा था। वहीं Nifty 50 ने भी मजबूती दिखाई और 23,880 पर ओपन हुआ। पिछले सत्र में यह 23,775 पर बंद हुआ था। इस समय निफ्टी 241.35 अंक यानी 1% की बढ़त के साथ 24,017.45 पर ट्रेड कर रहा था।
ग्लोबल मार्केट का हाल
एशियाई बाजारों में भी मजबूती का रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का KOSPI करीब 2.18% चढ़ा, जबकि जापान का Nikkei 225 1.78% और हांगकांग का Hang Seng Index 1.11% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।
अमेरिकी बाजार भी पिछले सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। S&P 500 0.62%, Dow Jones Industrial Average 0.58% और Nasdaq Composite 0.83% ऊपर बंद हुए।हालांकि, निवेशकों की नजर अब भी अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे सीजफायर पर बनी हुई है, जिसे फिलहाल नाजुक माना जा रहा है।

Tata Group में बड़ा फेरबदल संभव, ट्रेंट-टाइटन समेत 6 कंपनियों के बोर्ड से हट सकते हैं नोएल टाटा
Gold-Silver Price Today: करवा चौथ पर चांदी धड़ाम, ₹2,600 टूटी कीमत; सोना कितना महंगा या सस्ता हुआ?
जादवपुर यूनिवर्सिटी में BTech की 182 सीटें खाली, जनरल कैटेगरी के लिए 12,000 रैंक तक काउंसलिंग का मौका
RRB Station Master भर्ती 2026: 1,215 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगी ₹35,400 शुरुआती सैलरी