अनूपपुर.
कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्यादित, वेंकटनगर का निरीक्षण कर खाद भंडारण एवं वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समिति में उपलब्ध उर्वरकों के स्टॉक, भंडारण व्यवस्था का अवलोकन किया।
उन्होंने किसानों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समिति की व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण करते हुए किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

MP Rajya Sabha By-Election: बीजेपी ने हरदीप सिंह पुरी पर जताया भरोसा, मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर उतारा
CG के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, आश्रितों को भी मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा
मनदीप सिंह के घर टीम इंडिया का खास स्वागत, खिलाड़ियों ने चखा पारंपरिक पंजाबी जायका
CG महिला आयोग की दो दिवसीय जनसुनवाई शुरू, महिलाओं की समस्याओं के समाधान पर रहेगा जोर