CM Shree Sai
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दूरस्थ अंचल के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उनका अपना एक पक्का मकान हो, जिसे पूरा करने के लिए वह आजीवन परिश्रम करता है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए स्वयं का पक्का मकान बना पाना एक सपने ही रह जाता है। ऐसे में उनके सपने साकार प्रधानमंत्री आवास योजना कर रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् जशपुर जिले के हितग्राहियों को लाभान्वित हो रहे है। इनमें दिसम्बर 2023 से 22 सितम्बर 2024 तक कुल 10 हजार 706 हितग्राहियों का आवास निर्माण कराया जा चुका है।

ऐसी ही एक कहानी जशपुर जिले के जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत करदना (छतौरी) के हितग्राही श्रीमती करमी बाई का है, जो राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा से हैं। ये जनजाति ज्यादातर घने जंगलो में पेड़, पत्ते एवं छाल से झोपड़ी बनाकर निवास करते थे जिन्हें बरसात के मौसम में टपकते छत एवं सांप-बिच्छू की समस्या रहती थी। जिसके कारण उन्हें जीवन-यापन करना एक चुनौती थी। इनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एक वरदान साबित हुई है। मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के सपने भी पूरे हो रहे हैं। हितग्राही ने पक्का मकान मिलने से CM Shree Sai को धन्यवाद दिया है।
source: http://dprcg.gov.in

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत