UP news: इन दिनों, परीक्षाओं में पेपर लीक का मुद्दा चर्चा में है। पिछले दिनों यूपी पुलिस भर्ती का पेपर लीक हुआ था, अब यूजीसी नेट और नीट का पेपर लीक हो गया है, जिससे पूरे देश में बवाल मचा हुआ है।
नेताओं से लेकर विद्यार्थियों तक सड़कों पर इसके खिलाफ हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पेपर लीक को रोकने के लिए एक नया कानून बनाने जा रही है। नया कानून पेपर लीक और साल्वर गैंग के सदस्यों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा।
इसमें भारी भरकम जुर्माने के साथ बुलडोजर एक्शन से लेकर जेल तक का प्रावधान भी होगा। कानून में पेपर लीक के आरोपियों को उम्र कैद की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माना का दंड लागू किया जा सकता है।
नकल माफियाओं पर गैंगस्टर जैसे एक्ट लगाए जा सकते हैं। नकल रोधी कानून अगर गैंगस्टर के दायारे में आए तो नकल माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर भी चल सकता है।

IPS उपासना को मिली जींद SP की कमान, अनिल विज से विवाद के बाद चर्चा में आई थीं
रोडवेज हड़ताल पर पंजाब सरकार की पहल, कर्मचारी नेताओं को चंडीगढ़ बुलाया
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 20 हजार शिक्षक भर्ती और 954 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति
गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 88,973 अपराधियों पर की गई कार्रवाई: मुख्यमंत्री