Vastu Tips for Kitchen: वास्तु शास्त्र में किचन के लिए कई नियम हैं। किचन की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने से परिवर में रहने वाले लोगों की सेहत भी खराब हो सकती है। जानें किचन में क्या नहीं रखना चाहिए:
Vastu Tips for Kitchen: अक्सर हम किचन में अनजाने में नकारात्मक ऊर्जा का प्रसार बढ़ा देते हैं। वास्तु शास्त्र में किचन के लिए कई नियम हैं। किचन की नकारात्मक ऊर्जा भी परिवर के सदस्यों की सेहत भी प्रभावित हो सकती है। वहीं, पॉजिटिव एनर्जी किचन में बनी रहती है तो घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। आइए जानते हैं वास्तुशास्त्र के अनुसार किचन में क्या नहीं रखना चाहिए:
कांटेदार पौधे- किचन में मुरझाए पौधे रखना अशुभ है। वहीं, किचन के किसी भी कोने में सूखे हुए कांटेदार पौधे नहीं होने चाहिए। यह घर में नेगेटिव एनर्जी लाता है।
टूटे बर्तन- टूटे या चिटके हुए बर्तन को किचन में नहीं रखना चाहिए। रसोई में टूटे-फूटे बर्तन भी न रखें; ये नकारात्मक ऊर्जा पैदा कर सकते हैं।
फटी-टूटी तस्वीरें- ज्यादातर लोग अपने भोजनालय को एस्थेटिक दिखने के लिए चित्रों को लगाते हैं। वहीं, किचन में फटी हुई या टूटी हुई तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे घर-परिवार में विवाद होता है।
टूटा कांच- किचन के कोने में टूटा हुआ शीशा या कांच नहीं रखना या लगाना चाहिए। नकारात्मक ऊर्जा का केंद्र टूटा हुआ कांच है। किचन में शीशा भी अशुभ माना जाता है।
गंदा पुराना पोंछा- कई बार लोग जल्दबाजी के चक्कर में या फिर आलस के चक्कर में किचन में गंदे, कटे-फटे कपड़े पोंछे के रूप में रख देते हैं। आपकी ये गलती वास्तु दोष के साथ-साथ नेगेटिव एनर्जी का कारण भी बन सकती है। इसलिए किचन में पुराना या गंदा कपड़ा न रखें।
दवाई- किचन में औषधि रखने से नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है। ऐसे में परिवार का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए किचन में दवाइयां कभी नहीं रखें।

सौभाग्य की रक्षा के लिए जरूरी हैं करवा चौथ के ये नियम !
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के पावन दिन पर रुद्राक्ष को कब और कैसे पहनना चाहिए? यहाँ सभी नियम पढ़ें
Chaitra Navratri 2025: 120 फिट की गुफा में मां वैष्णवी का दरबार, नौ दिनों में 5100 अखंड दीप जलेंगे
Ashtami, Navami Puja 2025: चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन की तिथि और मुहूर्त को जानें