आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की जमानत पर कहा कि मजीठिया को अकाली दल बादल की लीडरशिप और बादल परिवार ने पूरी तरह अकेला छोड़ दिया है।
पन्नू ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद नाभा जेल से बाहर आए बिक्रमजीत सिंह मजीठिया भले ही बाहर आकर बड़ी-बड़ी डींगें हांकते रहे, लेकिन असलियत यह है कि मजीठिया को अकाली दल बादल की लीडरशिप का साथ भी नहीं मिला।
पन्नू ने बताया कि लीडरशिप के अलावा मजीठिया के करीबी रिश्तेदार सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल भी जेल के बाहर उन्हें लेने नहीं पहुंचे। यह साफ दर्शाता है कि मजीठिया अपने ही परिवार और पार्टी में अकेले पड़ गए हैं।
बलतेज पन्नू ने आगे कहा कि बिक्रम मजीठिया के आज जेल से बाहर आने के मौके पर हालात ये थे कि शिरोमणि अकाली दल बादल का एक भी पूर्व मंत्री या पूर्व विधायक जेल के बाहर नहीं पहुंचा।

जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत
पंजाब में ‘महाधोखा’! मुख्यमंत्री सैनी बोले “AAP ने किसानों और कानून-व्यवस्था का किया बुरा हाल”
‘नशामुक्त पंजाब’ की ओर बढ़ते कदम: CM मान के अभियान की मुरीद हुई दुनिया, राज्यपाल ने भी थपथपाई पीठ!