आज Haryana और Punjab का मौसम: हरियाणा-पंजाब में आज फिर बारिश के आसार
Haryana और Punjab का मौसम: पहाड़ों में बर्फबारी से ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग ने कहा कि आज से हरियाणा और पंजाब का मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि इन राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। 27 अक्टूबर तक पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का एक्टिव होना मौसम में इस बदलाव की वजह है। इसका आंशिक असर राज्य के कई जिलों में दिखाई देगा।

कहाँ कितना तापमान है चंडीगढ़ का तापमान अभी 18 डिग्री सेल्सियस है।
• अंबाला में तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस है।
• हिसार का तापमान अभी 17.4 डिग्री सेल्सियस है।
• करनाल का तापमान अभी 12.4 डिग्री सेल्सियस है।
• अमृतसर का तापमान अभी 17 डिग्री सेल्सियस है।
● पटियाला का तापमान अभी 17.4 डिग्री सेल्सियस है।
● अभी लुधियाना में 25 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
अगले चार से पांच दिनों में Haryana और Punjab का मौसम कैसा रहेगा? न्यूनतम 15 से 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हरियाणा में ठंड के कारण स्कूलों का समय बदलेगा
अब हरियाणा में स्कूलों का समय ठंड की वजह से बदल जाएगा। नवंबर की शुरुआत से सर्दी बढ़ने लगती है। इसे देखते हुए स्कूल समय में बदल जाएंगे। स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक खुले रहेंगे। डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे 55 मिनट से दोपहर 12 बजे 30 मिनट तक होगी। साथ ही दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे 40 मिनट से 5 बजे 15 मिनट तक होगी।
मौसम बदलने से बीमारियां भी आती हैं। सर्दी, जुकाम, बुखार, मलेरिया और वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं। गले में इंफेक्शन से पीड़ित लोगों की संख्या भी बढ़ी है।

जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत
पंजाब में ‘महाधोखा’! मुख्यमंत्री सैनी बोले “AAP ने किसानों और कानून-व्यवस्था का किया बुरा हाल”
‘नशामुक्त पंजाब’ की ओर बढ़ते कदम: CM मान के अभियान की मुरीद हुई दुनिया, राज्यपाल ने भी थपथपाई पीठ!