तेजधार हथियार से घर के बाहर खड़ी महिला को निशाना बनाया
बसंत एवेन्यू में एक महिला को दातर दिखाकर मोबाइल छीनने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों पर झपटमारी के आरोप में पुलिस ने छह मोबाइल फोन, दातर और एक मोटर साइकिल बरामद कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हरमनदीप सिंह और वीरपाल सिंह बताया है।

गुरप्रीत कौर के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ी थी जब मोटरसाइकिल सवार आया, दातर दिखाकर मोबाइल छीनकर धमकाते हुए भाग गया। जांचकर्ता ने कहा कि जांच के दौरान उन्होंने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर आरोपियों का पता लगाया। पूछताछ में आरोपियों से अन्य स्थानों पर हुई वारदातों के दौरान छीने गए मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। आरोपियों से विभिन्न वारदातों पर भी पूछताछ की जा रही है। read more

‘नशामुक्त पंजाब’ की ओर बढ़ते कदम: CM मान के अभियान की मुरीद हुई दुनिया, राज्यपाल ने भी थपथपाई पीठ!
SC आयोग का बाजवा को समन: 16 फरवरी को होना होगा पेश, चेयरमैन गढ़ी बोले”दबंगई नहीं चलेगी”
कभी गद्दार, कभी सांप-नेवला! भाजपा ने कांग्रेस के ‘दलित और सिख विरोधी’ इतिहास को किया याद
पंजाब खेल विश्वविद्यालय का ‘विजन 2029’: कुलपति डॉ. गिल ने राज्यपाल को सौंपी 3 वर्षीय विकास योजना; खेल विज्ञान और अनुसंधान पर रहेगा जोर