5 दिन की छोटी बच्ची पर भी तरस नहीं आया, डॉक्टर भी हैरान
बेदर्द माता-पिता 5 दिन की मासूम बच्ची को सैक्टर- 16 जनरल अस्पताल के बाथरूम के बाहर तौलिए में लपेट कर रख फरार हो गए। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर सफाईकर्मी बाथरूम की तरफ गया और उसे उठाकर पुलिस और अस्पताल स्टाफ को सूचना दी।

5 दिन के मासूम बच्ची को तुरंत नर्सिंग वार्ड में शिफ्ट किया गया। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने सफाईकर्मी सैक्टर-25 निवासी गगन की शिकायत पर अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अस्पताल में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल रही है, ताकि माता-पिता का सुराग लग सके। पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर पैदा बच्चों और माता-पिता का रिकॉर्ड मांगा है।
सैक्टर-25 निवासी गगन ने पुलिस को बताया कि वह सैक्टर 16 जनरल अस्पताल की 5वीं मंजिल पर प्राइवेट वार्ड में सफाई कर रहा था। शाम करीब छह बजे बाथरूम के पास बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। बाथरूम के पास बच्ची तोलिए में लिपटी हुई थी। उसने बच्ची को उठाकर मामले की सूचना पुलिस और अस्पताल स्टाफ को दी। डाक्टरों ने बच्ची का चैकअप किया तो वह बिल्कुल ठीक है।

जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत
‘नशामुक्त पंजाब’ की ओर बढ़ते कदम: CM मान के अभियान की मुरीद हुई दुनिया, राज्यपाल ने भी थपथपाई पीठ!
SC आयोग का बाजवा को समन: 16 फरवरी को होना होगा पेश, चेयरमैन गढ़ी बोले”दबंगई नहीं चलेगी”