शनिवार को कड़कती ठंड में यूनाइटेड ट्रेड यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर सिंह गिल ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस्मा टोल प्लाजा पर विरोध रोष धरना दिया. देश भर में वाहन चालकों ने इस कानून को रद्द करने की मांग की है। वाहन चालकों ने इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलकर पुतला जलाया।
हिट एंड रन
धरने के दौरान सभा को संबोधित करते हुए यूनाइटेड ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर सिंह गिल ने कहा कि केंद्र सरकार का नया बिल हिट एंड रन कानून नाजायज है, जिसमें ड्राइवर को जमानत नहीं मिल सकती और 10 साल की जेल की सजा दी गई है। देश भर में केंद्र सरकार का विरोध हो रहा है।
उन्होंने केंद्रीय सरकार से अपील की कि इस बिल को वापस लिया जाए। अगर केंद्र सरकार ने बिल वापस नहीं लिया तो इसके गंभीर परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिल सकते हैं। जसविंदर सिंह पंजवड़, गुरप्रीत सिंह मान, जुगराज सिंह, जोरा सिंह, सतनाम सिंह, हरजीत सिंह, साहिब सिंह, राजिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह कलालमाजरा, गुरप्रीत सिंह गिल, उधम सिंह, मास्टर निशु जालंधर, चमन लाल लोहियां और बहुत से चालक उपस्थित थे। read more

आंगनबाड़ी योजना में लापरवाही पड़ी भारी, पंजाब के दो IAS अधिकारी नपे
गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा का सैलाब: संत समाज ने की CM मान के प्रबंधों की सराहना, साल भर चलेंगे कार्यक्रम
पंजाब के 65 लाख परिवारों को ₹10 लाख का सुरक्षा कवच, कुलदीप धालीवाल ने गिनाईं योजना की सफलताएं
पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत मान सरकार ने राष्ट्रीय बेंचमार्क बनाया, 17.5 लाख से ज़्यादा माता-पिता राज्यव्यापी वर्कशॉप में शामिल हुए, जिसमें तनाव-मुक्त परीक्षा की तैयारी और ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर फोकस किया गया।