चरखी दादरी: सीएम फ्लाइंट और एंट्री करप्शन ब्यूरो रोहतक की संयुक्त टीम ने दादरी के वन मंडी विभाग डीएफओ दलीप सिंह को तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। टीम ने अधिकारी को उसके दादरी निवास पर 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां अलमारी से बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
चरखी दादरी निवासी ठेकेदार संदीप कुमार ने एंटी करप्शन के टोल फ्री नंबर पर डीएफओ दलीप सिंह द्वारा बकाया पेमेंट रिलीज करवाने के अलावा अन्य मामलों में तीन लाख रुपए की रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट रोहित कुमार जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता रोहतक की उपस्थिति में सीएम उड़नदस्ता के डीएसपी संदीप सिंह और एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी सुमित कुमार की टीम तैयार की गई। टीम ने शिकायतकर्ता को 500-500 रुपए के 6 पैकेट लेकर डीएफओ दलीप सिंह के पास भेजा तो उसे अपने निवास पर बुलाकर पैसे ले लिए। इशारा मिलते ही टीम ने डीएफओ को उसके निवास पर धर दबोचा और तीन लाख रुपए की राशि बेडरूम की अलमारी से बरामद कर लिए।
3 लाख रुपये बरामद
सीएम उड़नदस्ता के डीएसपी संदीप सिंह और एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि संदीप कुमार ठेकेदार ने शिकायत दी थी कि डीएफओ दलीप सिंह द्वारा उससे बकाया पेमेंट रिलीज करवाने, ब्लैक लिस्ट से हटवाने व उस पर दर्ज एफआईआर को रद्द करवाने की एवज में तीन लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई है। शिकायत के आधार पर टीम ने पैसे देकर शिकायतकर्ता को अधिकारी के पास भेजा। अधिकारी के निवास पर टीम ने कार्रवाई करते हुए रिश्वत के लिए तीन लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। मामले में आरोपित डीएफआे को काबू करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है

पंजाब में ‘महाधोखा’! मुख्यमंत्री सैनी बोले “AAP ने किसानों और कानून-व्यवस्था का किया बुरा हाल”
सोनीपत में खौफनाक सड़क हादसा: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, स्कॉर्पियो सवार 4 युवकों की मौत
सूरजकुंड मेला हादसा: घायलों से मिले CM नायब सैनी; इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार, हरियाणा में लागू होगी ‘झूला सेफ्टी पॉलिसी’
हार्दिक राठी के परिवार से मिले पंजाब सीएम भगवंत मान, कहा– खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं !