लुधियाना/दोराहा : मालवा क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज दोराहा (लेवल क्रॉसिंग संख्या 164एबी) पर चार लेन रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का शिलान्यास किया। लगभग ₹70.55 करोड़ की लागत से बनने वाला यह ब्रिज अगले एक वर्ष के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे रूपनगर और लुधियाना के बीच सफर करने वाले हजारों लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
12 साल की समस्या का स्थायी समाधान मंत्री बिट्टू ने बताया कि इस क्रॉसिंग से प्रतिदिन 190 ट्रेनें और 3,000 से अधिक वाहन गुजरते हैं, जिससे फाटक बार-बार बंद होने के कारण पिछले 12 वर्षों से जनता को भारी असुविधा हो रही थी। उन्होंने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि यह आरओबी न केवल आवागमन सुगम करेगा बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी गति देगा।
पंजाब रेलवे का ‘स्वर्ण युग’: बजट में 25 गुना वृद्धि रेलवे बुनियादी ढांचे की प्रगति साझा करते हुए मंत्री ने बताया कि पंजाब का वार्षिक रेल बजट 2009-14 की तुलना में 25 गुना बढ़कर ₹5,673 करोड़ हो गया है। वर्तमान में राज्य में ₹26,382 करोड़ के कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 30 स्टेशनों का ₹1,311 करोड़ से पुनर्विकास किया जा रहा है।

भारत-फ्रांस दोस्ती का नया अध्याय: ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ का एलान; रक्षा से लेकर AI तक हुए कई बड़े समझौते
पंजाब में ‘पटवारी कल्चर’ का अंत: ‘ईजी जमाबंदी’ पोर्टल से भूमि रिकॉर्ड हुआ पारदर्शी; 30 दिन में खुद होगा इंतकाल, व्हाट्सएप पर मिलेगा अपडेट
RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का पंजाब दौरा: शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पठानकोट और लुधियाना में करेंगे विशेष संवाद
किला रायपुर में लौटा 12 साल पुराना गौरव: बैलगाड़ी दौड़ों के साथ ग्रामीण ओलंपिक-2026 का भव्य आगाज़; मंत्री खुड्डियां ने किया उद्घाटन