चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ों पर कड़ा प्रहार किया है। जून 2025 में लॉन्च किए गए ‘ईजी जमाबंदी’ (Easy Registry) पोर्टल ने जमीनी रिकॉर्ड हासिल करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और भ्रष्टाचार मुक्त बना दिया है। अब राज्य के किसानों और आम जनता को अपनी जमीन की नकल (जमाबंदी) या इंतकाल (म्यूटेशन) के लिए तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ते।
डिजिटल हस्ताक्षर और क्यूआर कोड की सुविधा इस क्रांतिकारी पहल के तहत पंजाब के 99% गांवों का रिकॉर्ड डिजिटाइज़ किया जा चुका है। नागरिक अब easyjamabandi.punjab.gov.in पर जाकर मुफ्त में जमाबंदी की कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। यह कॉपी डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित है और इसमें एक क्यूआर (QR) कोड दिया गया है, जिससे इसकी सत्यता की जांच कहीं भी स्कैन करके की जा सकती है।
30 दिनों की सख्त समय सीमा सबसे बड़ा सुधार म्यूटेशन (इंतकाल) की प्रक्रिया में हुआ है। रजिस्ट्री होने के बाद अब 30 दिनों के भीतर म्यूटेशन स्वचालित (Automatic) रूप से हो जाता है। विरासत के मामलों में भी ऑनलाइन अनुरोध के बाद 15 से 30 दिनों की समय सीमा तय की गई है। खास बात यह है कि आवेदन की प्रगति का हर अपडेट सीधे नागरिक के व्हाट्सएप (WhatsApp) पर भेजा जाता है।

भारत-फ्रांस दोस्ती का नया अध्याय: ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ का एलान; रक्षा से लेकर AI तक हुए कई बड़े समझौते
RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का पंजाब दौरा: शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पठानकोट और लुधियाना में करेंगे विशेष संवाद
किला रायपुर में लौटा 12 साल पुराना गौरव: बैलगाड़ी दौड़ों के साथ ग्रामीण ओलंपिक-2026 का भव्य आगाज़; मंत्री खुड्डियां ने किया उद्घाटन
पंजाब में ‘गोल्डन ऑवर’ की सुरक्षा: मुख्यमंत्री मान की हाईटेक एम्बुलेंस सेवा बनी जीवनदायिनी; अब 10 मिनट के रिस्पॉन्स टाइम का लक्ष्य