राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के सचिव श्री सतीश कुमार लवानिया ने बताया कि राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के सत्र 2023-24 में स्ट्रीम 1 के पंजीकृत शिक्षार्थियों के लिए 15 दिवसीय ई-व्यक्तिगत सम्पर्क कार्यक्रम (E-P.CP.) 13 मई से 27 मई, 2024 तक सैद्धान्तिक तथा प्रायोगिक विषयों के लिए विद्यार्थी स्तर पर “Rajasthan State Open School” मोबाईल एप के माध्यम से किया जाना है।
सभी शिक्षार्थियों को ई-पी.सी.पी. के लिए गूगल प्लेस्टोर से “RAJASTHAN STATE OPEN SCHOOL” डाउनलोड कर अपनी एस.एस.ओ.आई.डी. से लॉगिन कर दी गई अवधि में ई-पीसीपी कार्य पूर्ण करना है। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीक के सन्दर्भ केन्द्र एवं कार्यालय के दूरभाष नं. 0141-2717074, e-mail:admmrsos@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते हैं व RSOS की वेबसाईट http://www.rsos.rajasthan.gov.in से सूचना ले सकते हैं।
source: https://dipr.rajasthan.gov.in

आंगनबाड़ी योजना में लापरवाही पड़ी भारी, पंजाब के दो IAS अधिकारी नपे
22वीं किस्त के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अनिवार्य, वरना रुक जाएगा पैसा
गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा का सैलाब: संत समाज ने की CM मान के प्रबंधों की सराहना, साल भर चलेंगे कार्यक्रम
पंजाब के 65 लाख परिवारों को ₹10 लाख का सुरक्षा कवच, कुलदीप धालीवाल ने गिनाईं योजना की सफलताएं