मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: 21 जून 2024 को हिसार के महाराणा प्रताप स्टेडियम गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: मुख्यमंत्री इस अवसर पर 18 गांवों में योग और व्यायामशालाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, 72 योग और व्यायामशालाओं का उद्घाटन होगा। 2015 में हरियाणा सरकार ने योग को बढ़ावा देने के लिए 6500 गांवों में योग और व्यायामशालाएं बनाने का फैसला किया था, आयुष विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया। योग और व्यायामशालाओं का निर्माण पंचायत विभाग द्वारा किया जा रहा है। पहले चरण में, विकास एवं पंचायत विभाग ने 1121 गांवों में योग एवं व्यायामशालाओं स्थापित करने के लिए भूमि चिन्हित की गई और अब तक 714 योग एवं व्यायामशालाएं स्थापित कर दी गई हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि आयुष विभाग इन सभी योग और व्यायामशालाओं के लिए आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है। इन योग और व्यायामशालाओं में 877 आयुष योग सहायक कार्यरत हैं।

आंगनबाड़ी योजना में लापरवाही पड़ी भारी, पंजाब के दो IAS अधिकारी नपे
22वीं किस्त के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अनिवार्य, वरना रुक जाएगा पैसा
गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा का सैलाब: संत समाज ने की CM मान के प्रबंधों की सराहना, साल भर चलेंगे कार्यक्रम
पंजाब के 65 लाख परिवारों को ₹10 लाख का सुरक्षा कवच, कुलदीप धालीवाल ने गिनाईं योजना की सफलताएं