मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अब 26 जनवरी को यहां ध्वजारोहण करेंगे, प्रोग्राम में बड़ा बदलाव
26 जनवरी को पंजाब में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अब गणतंत्र दिवस पर मोहाली में ध्वजारोहण करेंगे। पहले उनका फरीदकोट झंडा फहराने का कार्यक्रम था। पटियाला इसके बाद चुना गया था, लेकिन अब इसे मोहाली (Mohali) कर दिया गया है।
विधानसभा स्पीकल कुलतार सिंह संधवा को पहले ध्वजारोहण करना था। लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण समारोह के दौरान, खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सीएम भगवंत सिंह मान को जान से मारने की धमकी भी दी है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए अब मुख्यमंत्री मोहाली में राष्ट्रीय तिरंगा फहराएंगे।
राष्ट्रीय ध्वज को हरपाल सिंह चीमा से जालंधर, डॉ. बलजीत कौर से फाजिल्का, अमन अरोड़ा से अमृतसर, गुरमीत सिंह मीत हेयर से फिरोजपुर, कुलदीप सिंह धालीवाल से मलेरकोटला, डॉ. बलबीर सिंह से श्री मुक्तसर साहिब, ब्रह्म शंकर से मानसा, लाल चंद से फरीदकोट, लालजीत सिंह भुल्लर से संगरूर, हरजो वहीं, पंजाब के बाकी जिलों में समारोह का नेतृत्व डिप्टी कमिश्नर करेंगे।
For more news: Punjab

नरेश मीणा पर पुलिस ने घोषित किया चवन्नी का इनाम, आखिर क्यों रखी 25 पैसे की कीमत?
दिल्ली में 100 किलो दूषित खाद्य सामग्री नष्ट, बिना FSSAI पंजीकरण चल रही मिठाई फैक्ट्री पर कार्रवाई
ढाई साल में 40 विला-कॉटेज खरीदने का आरोप, ईडी तक पहुंचा राजस्थान के अफसर दंपती का मामला
हरियाणा की हवा हुई जहरीली, कई जिलों में प्रदूषण ने पार की खतरनाक सीमा