CM Mann: सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगारों को कोई भी पुलिस कर्मी किसी भी तरह की कार्रवाई के लिए नहीं रोकेगा।
CM Mann: उन्हें न ही किसी तरह से परेशान किया जाएगा। पंजाब पुलिस ने सभी जिलों के एसएसपी और कमिश्नर को यह आदेश भेजा है। फरिश्ते योजना के तहत ऐसे लोगों को एक हजार रुपये और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।
राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए सरकार बहुत गंभीर है। एक जगह जहां रोड सेफ्टी फोर्स स्थापित हैं वहीं अस्पतालों में घायलों का प्रारंभिक इलाज निःशुल्क दिया जाता है।
लेकिन अफसरों को पता चला कि लोग दुर्घटनाओं में घायल लोगों की मदद करना चाहते हैं। लेकिन पुलिस कार्रवाई या पूछताछ आदि की वजह से लोग इसे छोड़ देते हैं। इसलिए यह कदम उठाया गया है।
पंजाब में पहले हर दिन 13 लोगों की मौत होती थी। लेकिन इसके बाद पंजाब सरकार ने हालात को सुधारने का प्रयास किया।
पंजाब की सड़कों का सर्वे किया गया और दुर्घटना की संभावना वाले क्षेत्रों की जांच की गई। इसके बाद वह कमी दूर की गई। फिर सड़क सुरक्षा बल बनाए गए। अस्पतालों में भी सुविधाएं बढ़ी हैं। इसके बाद स्थिति में सुधार होने लगा है।

जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत
पंजाब में ‘महाधोखा’! मुख्यमंत्री सैनी बोले “AAP ने किसानों और कानून-व्यवस्था का किया बुरा हाल”
‘नशामुक्त पंजाब’ की ओर बढ़ते कदम: CM मान के अभियान की मुरीद हुई दुनिया, राज्यपाल ने भी थपथपाई पीठ!