CM Vishnudeo Sai: शांति और विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर करेंगे चर्चा
CM Vishnudeo Sai नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नॉर्थ ब्लॉक दोपहर में 3.30 बजे मुलाक़ात करेंगे।
इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देंगे और इन क्षेत्रों में शांति और विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री साय राज्य में नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति पर केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराएंगे। इसके साथ ही, राज्य में सुरक्षा बलों के समन्वय और केंद्रीय सहायता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी।
यह मुलाकात छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की रफ्तार बढ़ाने और वहां शांति स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
source: http://dprcg.gov.in

डीजीपी कैलाश मकवाणा 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे लाल परेड ग्राउंड से करेंगे फ्लैग ऑफ
ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0 के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में होंगे शामिल