CM Yogi Adityanath: नागरिकों को अयोध्या में आपातकालीन चिकित्सा के लिए लखनऊ नहीं जाना पड़ता, इसलिए अयोध्या में एक हास्पिटल कम ट्रामा सेंटर बनाने के लिए भूमि को चिह्नित करने का प्रस्ताव भेजा जाए।
CM Yogi Adityanath ने दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या में स्थानीय लोगों को महत्वपूर्ण उपहार दिया। CM योगी ने कहा कि नागरिकों को आपातकालीन चिकित्सा के लिए लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए जल्द ही जगह चिह्नित करके प्रस्ताव भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को अयोध्या पहुंचे और वहाँ रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करने के बाद मण्डलायुक्त सभागार में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान योगी ने 31,153.19 करोड़ रुपये की 241 परियोजनाओं की समीक्षा की। कमिश्नर ने बिंदुवार विवरण दिए तो सीएम ने जरूरी दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने रोजगार सृजन के लिए सभी उद्योगों में रोजगार परक कार्यक्रम का आयोजन कराये जाने के भी निर्देश दिए। उनके पास अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदान किए गए ग्रीन फण्ड के लोगो तथा अयोध्या जी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद की वेबसाइट का विमोचन किया। अयोध्या में 1000 हजार होम स्टे को सर्टिफिकेट मिले। बैठक में संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव, पर्यटन और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सहित जनपद के सभी अफसर उपस्थित थे।
आम श्रद्धालुओं को अलग अनुभूति हो
मुख्यमंत्री ने इस दौरान इस बात पर जोर दिया कि धार्मिक नगरी अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं, संतों और आम लोगों को दिल से विश्वास हो कि वे प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली में पधारे हैं। यहां के हो रहे जीर्णोद्धार कार्य में धार्मिक दृष्टि का विशेष ध्यान रखते हुये कराया जाो तथा अयोध्या आने वाले श्रद्वालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े इसके लिए ई-कार्ट, ई-बस आदि को संचालित कराया जाय।

भोपाल मेट्रो यात्रियों को राहत, अब UPI से पेमेंट कर वेंडिंग मशीन से तुरंत मिलेगा टिकट
कोर एवं बफर के सभी पर्यटन जोन सामान्य रूप से संचालित, किसी भी गेट को बंद नहीं किया गया
पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल, BJP और अकाली दल के बीच गठबंधन पर बातचीत सीट शेयरिंग तक पहुंची
छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया मॉडल, बिलासपुर के संस्थान तराश रहे डॉक्टरों से लेकर संस्कृत के विद्वानों तक की प्रतिभा