CM Yogi के निर्देशों के अनुपालन में शासन द्वारा 03 सदस्यीय जांच समिति गठित यह समिति, घटना के कारणों की समग्र रूप से
जांचकर अपनी रिपोर्ट यथाशीघ्र शासन को प्रस्तुत करेगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गत दिवस ट्रांसपोर्ट नगर,लखनऊ में व्यावसायिक बिल्डिंग के अचानक गिर जाने की घटना की गम्भीरता केदृष्टिगत घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश शासन द्वार गृह सचिव डॉ0 संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में 03 सदस्यीय जांच समिति गठित की गयी है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन श्री बलकार सिंह तथा मुख्य अभियन्ता (मध्य क्षेत्र), लोकनिर्माण विभाग श्री विजय कनौजिया समिति के अन्य सदस्य हैं। यह समिति, घटना के कारणों की समग्र रूप से जांचकर अपनी जांच रिपोर्ट यथाशीघ्र शासन को प्रस्तुत करेगी।
source: https://information.up.gov.in

जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत
पंजाब में ‘महाधोखा’! मुख्यमंत्री सैनी बोले “AAP ने किसानों और कानून-व्यवस्था का किया बुरा हाल”
‘नशामुक्त पंजाब’ की ओर बढ़ते कदम: CM मान के अभियान की मुरीद हुई दुनिया, राज्यपाल ने भी थपथपाई पीठ!