Diabetes Ayurvedic Upay: डायबिटीज के मरीज हर दिन इन 3 चीजों का सेवन करें, पुरानी शुगर भी खत्म हो जाएगी

Diabetes Ayurvedic Upay: डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है। डायबिटीज को हमेशा के लिए नियंत्रित करने के लिए कई आयुर्वेदिक औषधि खा सकते हैं। क्या आपको पता है कि शुगर कम करने का देसी इलाज क्या है?

Diabetes Ayurvedic Upay: डायबिटीज के मरीज विश्व भर में तेजी से बढ़ रहे हैं। डायबिटीज में पैंक्रियाज इंसुलिन बनाना कम कर देता है या पूरी तरह से रोक देता है। हमारे शरीर में ब्लड शुगर का नियंत्रण इंसुलिन करता है। शरीर में इंसुलिन की कमी से शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है। ऐसे में शरीर बीमार होने लगता है। दिल की बीमारी, किडनी के रोग, लंग्स और आंखों की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है अगर डायबिटीज लंबे समय तक रहती है। डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए आप एक स्वस्थ आहार और कुछ आयुर्वेदिक उपचार ले सकते हैं। शुगर कम करने के लिए क्या करें?

आयुर्वेद में कई जड़ी बूटियों को शुगर नाशक कहा जाता है। योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि मधुमेह को नियंत्रित करना आसान है। आप कुछ योग और आयुर्वेदिक दवाओं के सहारे पुरानी से पुरानी शुगर को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

पुरानी शुगर को दूर करने का प्रभावी तरीका

हर दिन आंवला खाएं- डायबिटीज से पीड़ित लोगों को हर दिन आंवला खाना चाहिए। आयुर्वेद में आंवला एक प्रभावी जड़ी बूटी है। आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की भरमार है। आंवला का सेवन मधुमेह में फायदेमंद माना जाता है। आंवला खाने से शरीर इंसुलिन को अवशोषित करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

त्रिफला पाउडर का सेवन करें- आयुर्वेद में त्रिफला चूर्ण को स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। त्रिफला में मौजूद हरीतकी, आंवला और बिभीतकी कब्ज को दूर करते हैं। त्रिफला का सेवन भी ब्लड शुगर को कम कर सकता है। इसके अलावा, ये हमारी आंत को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। त्रिफला के एंटीऑक्सीडेंट गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। त्रिफला खाने से आप भी वजन कम कर सकते हैं।

एलोवेरा और छाछ को एक साथ पीएं- एलोवेरा को छाछ के साथ पीना भी ब्लड शुगर को 300 mg/dl तक कम कर सकता है। एलोवेरा पत्तियों के टुकड़ों या जूस से ताजा जेल निकालें। अब इसे छाछ के साथ पी लें। इससे ब्लड शुगर नॉर्मल रहेगा।

 

Exit mobile version