Ganesha Chaturthi 2024: डोडीताल में भगवान गणेश को डोडी राजा कहते है। डोडीताल उत्तरकाशी में एक ताल है। गणेश जी आज भी मां पार्वती के साथ इस ताल में विराजमान हैं।
Ganesha Chaturthi 2024: हिंदू धर्म में भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान गणेश भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को जन्मे थे। 2024 की गणेश चतुर्थी शनिवार 7 सितंबर को होगी।
भगवान गणेश का जन्म कई धार्मिक और पौराणिक कथाओं में से एक है। इन्हीं में एक है माता पार्वती के उबटन से भगवान गणेश की उत्पत्ति हुई थी.
उत्तरकाशी के डोडीताल से भगवान गणेश का क्या संबंध है?
मान्यता है कि उत्तरकाशी के डोडीताल में मां पार्वती ने स्नान करने से पहले हल्दी से भगवान गणेश को बनाया था। गणेश को द्वार की रक्षा करने का आदेश दिया गया था। यही कारण है कि डोडीताल को भगवान गणेश की जन्मस्थली भी कहा जाता है।
डोडीताल में आज भी भगवान गणेश की मूर्ति है
आज भी भगवान गणेश मां पार्वती के साथ उत्तरकाशी के डोडीताल में विराजमान हैं। यहां मां अन्नपूर्णा का एक पुराना मंदिर है, जहां माता पार्वती के रूप में मां अन्नपूर्णा को भगवान गणेश के साथ पूजा जाता है. इसके बाहर शिव मंदिर है। यह भगवान गणेश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है और मां अन्नपूर्णा के साथ गणेश को पूजा जाता है।
डोडीताल में एक रहस्यमय ताल भी है। आज तक इस ताल की गहराई का अनुमान नहीं लगाया जा सका। वन विभाग के अधिकारियों और कई वैज्ञानियों ने इसे मापने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए।

सौभाग्य की रक्षा के लिए जरूरी हैं करवा चौथ के ये नियम !
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के पावन दिन पर रुद्राक्ष को कब और कैसे पहनना चाहिए? यहाँ सभी नियम पढ़ें
Chaitra Navratri 2025: 120 फिट की गुफा में मां वैष्णवी का दरबार, नौ दिनों में 5100 अखंड दीप जलेंगे
Ashtami, Navami Puja 2025: चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन की तिथि और मुहूर्त को जानें