चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को सुरक्षित सफर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। राज्य में अब तक 371 हाईटेक एम्बुलेंस तैनात की जा चुकी हैं, जो शहरी क्षेत्रों में मात्र 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट के भीतर मरीजों तक पहुँच रही हैं। इन एम्बुलेंसों में जीवन रक्षक दवाओं के साथ-साथ अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण और जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम भी मौजूद हैं।
सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF): जान बचाने का नया तंत्र पंजाब की 5,500 किलोमीटर लंबी सड़कों पर अब सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) के 5,000 कर्मचारी तैनात हैं। आधुनिक वाहनों (टोयोटा हिलक्स और महिंद्रा स्कॉर्पियो) से लैस इस फोर्स की मुस्तैदी के कारण राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 25 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सरकार का अगला लक्ष्य इन हादसों को 50 प्रतिशत तक कम करना है।
भावुक पहल: चाइल्ड मेमोरियल एम्बुलेंस सरकार ने पटियाला के समाना में 7 एम्बुलेंसों को ‘चाइल्ड मेमोरियल एम्बुलेंस’ के रूप में समर्पित किया है। यह उन बच्चों की स्मृति में किया गया है जिन्होंने जून 2025 में एक दुखद सड़क हादसे में अपनी जान गँवा दी थी। यह पहल दर्शाती है कि सरकार न केवल बुनियादी ढांचा सुधार रही है, बल्कि संवेदनशील होकर समाज के दर्द को भी समझ रही है।

बकाया भुगतान नहीं करने पर सरकारी दफ्तर में कुर्की, मचा हड़कंप
रायपुर: यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर पर किया गया प्रदर्शन
राजस्थान विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कल
योगी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी तेज, अप्रैल में फैसला