30 जून को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लि. का शुद्ध लाभ 40 प्रतिशत से अधिक गिरकर 2,454 करोड़ रुपये पर आ गया है। व्यवसाय का मुनाफा भी घट गया है क्योंकि आय घटी है। कम्पनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,119 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने बताया कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय भी घटकर 53,382 करोड़ रुपये रह गई। इससे पूर्व की समान तिमाही में यह 58,229 करोड़ रुपये था। कंपनी का तिमाही खर्च 52,185 करोड़ रुपये से 50,055 करोड़ रुपये रह गया।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक सतीश पई ने कहा, “चालू वित्त वर्ष की शुरुआत हमारे लिए अच्छी रही है। हम लगातार बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच अपने मूल्य वर्धित पोर्टफोलियो का विस्तार करने और परिचालन दक्षता में सुधार करने के प्रयासों से अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे। राजस्व के लिहाज से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज दुनिया की सबसे बड़ी एल्युमीनियम कंपनी है।

आंगनबाड़ी योजना में लापरवाही पड़ी भारी, पंजाब के दो IAS अधिकारी नपे
गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा का सैलाब: संत समाज ने की CM मान के प्रबंधों की सराहना, साल भर चलेंगे कार्यक्रम
पंजाब के 65 लाख परिवारों को ₹10 लाख का सुरक्षा कवच, कुलदीप धालीवाल ने गिनाईं योजना की सफलताएं
पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत मान सरकार ने राष्ट्रीय बेंचमार्क बनाया, 17.5 लाख से ज़्यादा माता-पिता राज्यव्यापी वर्कशॉप में शामिल हुए, जिसमें तनाव-मुक्त परीक्षा की तैयारी और ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर फोकस किया गया।