श्री Krishna Janmashtami त्योहार 26 अगस्त को भाद्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भगवान विष्णु का आठवां अवतार है।
Krishna Janmashtami: श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार 26 अगस्त को भाद्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भगवान विष्णु का आठवां अवतार है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी घरों और ठाकुरबाड़ियों में शुरू हो गई है। जन्माष्टमी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मनाई जाती है। इसलिए जन्माष्टमी इस बार 26 अगस्त सोमवार को मनाई जाएगी। 26 अगस्त की सुबह 3.42 बजे अष्टमी तिथि शुरू होगी और 27 अगस्त की रात 2.13 बजे समाप्त होगी। 26 अगस्त को रोहिणी नक्षत्र दोपहर 3 बजकर 56 मिनट पर शुरू होगा और 27 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगा।
जन्माष्टमी पर कई सुखद संयोग
ज्योतिष राकेश मिश्रा ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग और सिंह राशि में सूर्य और वृष राशि में चंद्रमा का शुभ संयोग होगा। भगवान श्री कृष्ण का जन्म भी यही सुखद संयोग था। मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण का नामकरण सोमवार के दिन हुआ था, इसलिए इस बार सोमवार को जन्माष्टमी मनाना उत्तम है।
कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ पूजा मुहूर्त
- सुबह 5.40 से 7.15 तक
- सुबह 9 से 10.25 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त में दिन के 11.34 से दिन 12.24 बजे तक
- दोपहर 1.35 से शाम 7.45 बजे तक
- रात्रि में 10.35 से 11.59 बजे तक
- रात्रि में 1.25 से 2.50 तक तक

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ की पूजा के लिए क्या-क्या चाहिए? जानें सामग्री और पूरी विधि
करवा चौथ 2026: पति की लंबी उम्र के लिए आज महिलाएं रखेंगी व्रत, जानें पूजा विधि और चांद निकलने का समय
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ की पूजा का शुभ समय आज, जानें चंद्रोदय और व्रत खोलने का सही वक्त
करवा चौथ 2026: शुक्र अस्त और भद्रा के कारण पहला व्रत रखने पर रोक? जानें ज्योतिषियों ने क्या कहा