मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कानूनी नोटिस भेजा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले इको टूरिज्म पॉलिसी के तहत बादल को 108.73 करोड़ रुपये का लाभ देने का आरोप लगाया था। अब सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री मान को एक सप्ताह में आरोपों को साबित करने या माफी मांगने का आदेश दिया है। सुखबीर बादल ने आरोपों को साबित नहीं कर पाने और माफी नहीं मांगने पर मानहानि का केस दर्ज कराने की घोषणा की है।
अकाली दल के लीगल सेल के चेयरमैन अर्शदीप कलेर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिअद अध्यक्ष पर किसानी मुद्दों पर से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए जो आरोप लगाए थे, उसे साबित करना चाहिए। पार्टी अगली कार्रवाई करेगी अगर सीएम मान ऐसा नहीं करते। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुख विलास को इको टूरिज्म पॉलिसी से 108.73 करोड़ रुपये का लाभ देने का आरोप लगाया था।
सुखबीर सिंह बादल ने कानूनी नोटिस की जानकारी ट्वीट कर दी। बादल ने कहा कि उन्होंने सीएम भगवंत मान को एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे सात दिनों के भीतर लिखित माफी मांगें कि मेरे निजी व्यवसाय के संबंध में मेरे खिलाफ निंदनीय और मनगढ़ंत आरोप लगाए गए हैं।
ऐसा न करने पर आपराधिक मानहानि के लिए तैयार रहें। उनका दावा था कि कई आपत्तिजनक घटनाओं को भी अनदेखा किया गया है। उन्हें माफी मांगनी होगी या फिर जेल जाना होगा।

आंगनबाड़ी योजना में लापरवाही पड़ी भारी, पंजाब के दो IAS अधिकारी नपे
गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा का सैलाब: संत समाज ने की CM मान के प्रबंधों की सराहना, साल भर चलेंगे कार्यक्रम
पंजाब के 65 लाख परिवारों को ₹10 लाख का सुरक्षा कवच, कुलदीप धालीवाल ने गिनाईं योजना की सफलताएं
पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत मान सरकार ने राष्ट्रीय बेंचमार्क बनाया, 17.5 लाख से ज़्यादा माता-पिता राज्यव्यापी वर्कशॉप में शामिल हुए, जिसमें तनाव-मुक्त परीक्षा की तैयारी और ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर फोकस किया गया।