रोजगार मेले में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक लाख से अधिक नियुक्ति-पत्र देंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर नई दिल्ली में समेकित कर्मयोगी भवन परिसर के पहले चरण का शिलान् यास भी करेंगे। यह क्षेत्र सहयोग और मिशन कर्मयोगी की विभिन्न शाखाओं के बीच तालमेल और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।
देश भर में 47 स्थानों पर रोजगार मेला होगा। केंद्र सरकार के विभाग, राज्य सरकारें और केंद्रशासित प्रदेश इस रोजगार मेले की इस पहल में सहयोग कर रहे हैं। नवनियुक् त कर्मचारियों को सरकारी विभागों और मंत्रालयों में तैनाती दी जाएगी।
रोजगार मेले से अधिक रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही युवाओं को देश के विकास में उनकी प्रत् यक्ष भागीदारी और सशक्तिकरण मिलेगा। नए भर्ती कर्मचारियों को कर्मयोगी प्रारंभ का अभ्यास करने का अवसर मिलेगा।
IGOT कर्मयोगी पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन माड्यूल में 880 से अधिक सीखने के ई-पाठ्यक्रम हैं, जो किसी भी उपकरण से किसी भी स्थान पर उपलब्ध हैं।

GUESSS इंडिया 2025 रिपोर्ट: युवाओं में बढ़ा स्टार्टअप का रुझान, जानें किन छात्रों में बिजनेस की संभावना 3 गुना ज्यादा
दिल्ली नगर निगम सदन में बवाल, माइक तोड़कर पटका
इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाएंगे पीएम मोदी!
Saudi Arabia Attack: दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास परिवारों के संपर्क में