Uttarakhand News: बाबा रामदेव ने कहा कि हमारा देश आगे बढ़ेगा। हम उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी, देश के सामने जो भी चुनौतियां हों, उनके साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।
Uttarakhand News: योग गुरु बाबा रामदेव ने मोदी सरकार की वापसी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका विश्वास था कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और आगे बढ़ेगा। पत्रकारों से बात करते हुए बाबा रामदेव ने तमाम मुद्दों पर जवाब दिया है। साथ ही, उन्होंने मौजूदा सरकार से अपेक्षाओं का भी जिक्र किया है।
बाबा रामदेव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में देश को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्रदान की और सबका साथ सबका विकास सबके प्रयास के पुरुषार्थ के साथ कीर्तिमान रचा है। उनका कहना था कि हमारा देश आगे बढ़ेगा। हम उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी, देश के सामने जो भी चुनौतियां हों, उनके साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राम सबका है, राष्ट्र सबका है और आपस में भी हम सबके है। किसी भी जाति, संप्रदाय या विचारधारा के नाम पर देश में भेदभाव की नींव डालना राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए ठीक नहीं है.
इंद्रेश कुमार का बयान
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने बीजेपी पर बिना नाम लिए हमला बोला था। उन्होंने कहा कि भगवान राम की भक्ति करने वाली पार्टी 241 पर सिमट गई क्योंकि वह अहंकारी हो गई थी। बीजेपी ने इस चुनाव में अपनी प्रतिष्ठा खो दी है। यद्यपि ये लोग भगवान राम की भक्ति करते थे, लेकिन उनमें धीरे-धीरे अहंकार आ गया।
उनका दावा था कि आज भगवान राम ने उनका अहंकार दूर कर दिया है। इस चुनाव में ये लोग प्रशंसनीय परिणाम नहीं दे पाए। शायद अब उन्हें लोकतंत्र की शक्ति समझ आई होगी। हालांकि, यह राम जी की ही कृपा थी कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन सकी, लेकिन राम की कृपा को ये लोग नहीं समझ पाए

Bihar News: किसानों को मिलेगी कोल्ड स्टोरेज और पैकेजिंग सुविधा, 350 पंचायतों में बनेंगे सब्जी केंद्र
झारखंड के जंगलों में हाथियों की आवाजाही के नए रास्ते मिले, 30 से अधिक हाथियों के झुंड ने बदला रूट
पटना को मिलेगी आधुनिक मार्केट की सौगात, पार्किंग से वेंडिंग जोन तक बनेंगी नई सुविधाएं
बिहार के 4 जिलों में जल्द दौड़ेंगी भारत टैक्सी, नवंबर में शुरू होगी नई सेवा